कुंदन कुमार की रिपोर्ट
मोहम्मदगंज (पलामू): मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के डूमरसोता गांव निवासी अमित मेहता के रूप में हुई है.
हादसे के कारणों का पता लगा रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
