मनरेगा कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल गुरुवार को जारी रहा. हड़ताल पर डटे हुसैनाबाद, हैदर नगर, मोहम्मदगंज, हरिहर गंज और पिपरा के सभी मनरेगाकर्मियों ने विधायक संजय कुमार सिंह यादव के पुरंदर बीघा स्थित आवास पर पहुंचकर लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. विधायक ने आश्वस्त कराते हुए कहा कि समस्या समाधान के लिए मामला को विधानसभा में रखेंगे. मौके पर धर्मेंद्र कुमार पासवान, जगत प्रसाद मेहता, मणिशंकर मिश्रा,विजय राम, सुजीत कुमार ,राजीव कुमार, समशाद अहमद, विनय कुमार, धनंजय कुमार, परवेज आलम,उपेंद्र राम, इरशाद अहमद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >