ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के बजराहा पुल के समीप रविवार दोपहर पैसेंजर ट्रेन से गिरने के कारण 55 वर्षीय सुनील दुबे की मौत हो गयी. मृतक पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव का रहने वाला था. सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के परिजनों के अनुसार सुनील दुबे कजरी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर रिश्तेदार के घर बरवाडीह जा रहे थे. इसी दौरान बजराहा पुल के पास ट्रेन से नीचे गिर गये. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >