लगातार हो रही बारिश से मेदिनीनगर में मंडराया बाढ़ का खतरा, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

मेदिनीनगर में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने और हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने को कहा है।

पलामू. पलामू जिला के विभिन्न क्षेत्र में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण सदर मेदिनीनगर अनुमंडल की विभिन्न नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. इससे निचले इलाकों और जलाशयों के पास स्थित बस्तियों में जलजमाव और बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गयी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर ने एक आधिकारिक पत्र (एडवाइजरी)जारी कर सभी थाना प्रभारियों और अंचल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं.

संवेदनशील इलाकों की निगरानी के निर्देश

प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जलस्तर पर लगातार नजर रखने और विशेष रूप से संवेदनशील व निचले इलाकों का खुद निरीक्षण करने का आदेश दिया है. यदि किसी भी क्षेत्र में जलस्तर में असामान्य वृद्धि या बाढ़ के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को सूचित करने के लिए कहा गया है. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर (9431138170, 8840319664, 9905381347) भी जारी किये गये हैं.प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और उफनती नदियों के पास जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें

ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में कोयल नदी ने लिया विकराल रूप, खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर, कोयल रिवर फ्रंट पानी में समाया.

सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदम

प्रशासन द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित मुख्य दिशा-निर्देश जारी किए गये हैं:- निचले क्षेत्रों की पहचान कर नदी-तालाबों के पास के संवेदनशील और निचले इलाकों को चिन्हित कर वहां चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है. जनता को सतर्कता की अपील की जा रही है. जलस्तर बढ़ने की स्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम नागरिकों को सावधान रहने के लिए सूचित किया जा रहा है. आवागमन पर नजर रखी जा रही है.संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. पुलिस बल की तैनाती की जा रही है.सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थलों पर पूरी सतर्कता बरतें. किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी उपलब्ध संसाधनों और राहत सामग्रियों को चौकस (अलर्ट मोड पर) रखा गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >