मैकनमारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

मैकनमारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय के संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय परिसर में गुरुवार को फादर मैकनमारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट शुरू हुआ. मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि हजारीबाग प्रोविंशियल फादर विंसेंट हांसदा तथा जेनरल असिस्टेंट फादर जॉर्ज मुथोली उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा कि फादर मैकनमारा ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह मील का पत्थर है. फादर विंसेंट हांसदा ने फादर मैकनमारा के विचारों को साझा करते हुए कहा कि व्यक्ति तब तक नहीं हारता जब तक वह स्वयं हार नहीं मान लेता. उदघाटन मैच संत जोसेफ और गोठगांव टीम के बीच खेला गया. जिसमें संत जोसेफ ने गोठगांव को 4 गोल से हरा दिया. प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया है. मौके पर इफ्तखार अहमद, अभय मिंज, आमिर सुहैल, रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, भानु प्रसाद, अजय प्रसाद, नसीम अंसारी, राकेश प्रसाद, रिंकु खान, फादर अरविंद बेक, फादर एडवर्ड, अजय खाखा, सुमन कुजूर व देवेंद्र मिश्रा समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >