अवैध शेड निर्माण पर मेयर सख्त

बिना अनुमति और लीज नवीकरण के निर्माण पर नगर आयुक्त से मांगा जवाब

बिना अनुमति और लीज नवीकरण के निर्माण पर नगर आयुक्त से मांगा जवाब प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर के चर्च रोड में खासमहाल की भूमि पर हो रहे अवैध कमर्शियल शेड निर्माण को लेकर मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. मेयर ने सवाल उठाया है कि बिना अनुमति और बिना लीज नवीकरण के किसके निर्देश पर यह निर्माण कराया जा रहा था. मेयर को इस मामले की जानकारी अवध कुमार पांडेय के आवेदन से मिली. उन्होंने बताया कि खासमहाल पदाधिकारी द्वारा शेखर अग्रवाल को नोटिस दिये जाने के बाद भी काम स्थगित नहीं किया गया, जबकि संबंधित भूमि का लीज नवीकरण भी लंबित है. मेयर ने मांग की है कि यदि लीज नवीकरण और नक्शा पारित नहीं है, तो निर्माण पर तुरंत रोक लगायी जाये. साथ ही स्पष्ट किया जाये कि किस परिस्थिति में अनुमति दी गयी थी. इस प्रकरण में अवध बिहारी पांडेय ने पूर्व में डीसी और नगर आयुक्त को शिकायत दी थी, पर काम जारी रहा. हाल ही में उनके पुत्र कुमार सेशिल ने डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात की. डीसी के संज्ञान लेने पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार और एलआरडीसी प्यारे लाल ने स्थल निरीक्षण कर काम बंद कराया और रिपोर्ट सौंपी. इस मामले में सेशिल ने हाईकोर्ट के माध्यम से लीगल नोटिस भी भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >