मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया जनसंपर्क,मांगा आशीर्वाद

मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया जनसंपर्क,मांगा आशीर्वाद

मेदिनीनगर. नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र वार्ड संख्या 33 के सेमरटांड़, कल्याणपुर,बिरसानगर,शाहपुर दक्षिणी में सघन जनसंपर्क किया. लोगों ने उनका भरपूर स्वागत किया. उन्होंने आम नागरिकों से चुनाव में समर्थन व आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि सत्ता नहीं,बल्कि सेवा की भावना से चुनाव मैदान में उतरी हैं. शहर के चहुंमुखी विकास के संकल्प के साथ वह मेयर पद का चुनाव लड़ रही हैं.उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सेवा करने का अवसर दे,शिकायत का मौका नहीं दूंगी. उन्होंने कहा कि नगर निगम को झारखंड का सबसे स्वच्छ और विकसित शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है. जनता की सेवा करना ही उनका धर्म है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >