मधुबन में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

झारखंड के मधुबाना गांव में आपसी रंजिश के चलते एक अधेड़ की बलुआ से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

हरिहरगंज: पीपरा थाना क्षेत्र के मधुबाना गांव स्थित वीर कुंवर चौक पर सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे आपसी रंजिश में दिनदहाड़े एक अधेड़ की धारदार हथियार (बलुआ/फलसा) से निर्मम हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान मधुबाना निवासी प्रभु रजवार (46 वर्ष), पिता गुना रजवार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभु रजवार गांव के कुछ लोगों के साथ वीर कुंवर चौक पर ताश खेल रहे थे.

इसी दौरान गांव का ही रमेश सिंह उर्फ तलाबू सिंह (45 वर्ष), पिता मुरा सिंह वहां पहुंचा. बताया जाता है कि उसने पहले प्रभु रजवार को धक्का देकर गिरा दिया. जब प्रभु रजवार ने पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, तो रमेश सिंह ने कहा, रुकिए, अभी बताते हैं. इसके बाद उसने प्रभु रजवार के चेहरे, जांघ व छाती सहित शरीर के कई हिस्सों पर बलुआ से ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल प्रभु रजवार मौके पर ही गिर पड़े.

वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया. घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर पीपरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है.

इस संबंध में पीपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >