पलामू : मोहम्मदगंज में गुरुवार की दोपहर में दो वृद्ध महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग पर कुत्ते ने हमला कर दिया.हमले में कुत्ता ने काटकर उन्हें घयाल किया है .घायलों में राजनडीह की चंद्रावती कुंवर 62,सुरजी देवी 70 वर्ष व लकडही गाव के अयोध्या यादव समेत दो अन्य शामिल है. घटना के बाद घायलों को परिजन इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचे. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया. उपचार के बाद स्थिति सामान्य बतायी गयी है. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत व्यापत है.ग्रामीण इस घटना के बाद कुत्तों के लेकर सावधानी बरत रहे है.
ये भी पढ़ें: सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख, श्रीनगर और निकोबार द्वीप में तैनात वीर जवानों के लिए बच्चों ने बनायीं राखियां
