लायंस क्लब ने राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा की शुरू

लायंस क्लब ने राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा की शुरू

मेदिनीनगर. भीषण गर्मी को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर ने छाहमुहान चौक पर राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा (प्याऊ) का शुभारंभ किया. इसका उद्घाटन ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने किया. मौके पर श्री दुबे ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस तरह के जनहित कार्यों में निरंतर सहयोग मिलता रहेगा.उन्होंने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया. क्लब के अध्यक्ष गुरबीर सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में शहर के चौक-चौराहों पर पेयजल की काफी आवश्यकता थी. इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यालय के बाहर इस प्याऊ की शुरुआत की गयी है. शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इस तरह की व्यवस्था करने का प्रयास किया जायेगा.मौके पर डॉ रविश कुमार, सचिन, प्रियंका, आनंद साहू, श्रीकांत कुमार, राघवेंद्र सिंह, ऋषिकेश दुबे, निलेश चंद्र, वरुण जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, परिमल प्रसून एवं रणजीत मिश्रा सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >