पिपरा में दो चेकडैम निर्माण का शिलान्यास

86 लाख से नकटीबार जुड़ी तथा बांसदोहर नाला पर बनेगा पक्का चेकडैम

हरिहरगंज. लघु सिंचाई विभाग की ओर से करीब 86 लाख की लागत से पिपरा प्रखंड क्षेत्र के नकटीबार जुड़ी नाला तथा बांसदोहर नाला पर दो पक्का चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने किया. शिलान्यास के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कमलेश कुमार सिंह ने दूरभाष से ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि चेकडैम निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. किसान चेकडैम के पानी से खेती कर आत्मनिर्भर बनेंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व के कार्यकाल में भी जनहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं. इसमें छह पंचायत वाले पिपरा को प्रखंड का दर्जा दिलाना भी शामिल है. पिपरा प्रखंड के गठन के बाद क्षेत्र के लोगों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित हैं. इस मौके पर घनश्याम विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर भुइयां, भगवती सिंह, पूर्व मुखिया रामप्रवेश भुइयां, संतोष शर्मा, कान्हा सिंह, हरिवंश पासवान, भोला सिंह, अखिलेश सिंह, वृहस्पत भुइयां सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >