प्रतिनिधि : पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम पांडू में आपसी जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांडू के राजवेंद्र शुक्ला के पुत्र दिव्यांश शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.जानकारी के अनुसार पांडू गांव में बीते दिनों आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी. इसमें पांडू के लक्ष्मी नारायण शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पांडू थाने में मामला दर्ज किया गया था. इसमें दिव्यांश शुक्ला को नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था.
भूमि विवाद में मारपीट,आरोपी गिरफ्तार
भूमि विवाद में मारपीट,आरोपी गिरफ्तार
