सतबरवा में वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रखंड परिसर में वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जानकारी के अभाव में लोग लाभ नहीं उठा पाते हैं प्रतिनिधि, सतबरवा प्रखंड परिसर में वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, भारतीय स्टेट बैंक सतबरवा के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार, सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार समेत कई ग्रामीणों ने भाग लिया. वित्तीय परामर्शदाता कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि बैंक से लेनदेन के लिए वित्तीय साक्षरता की जानकारी होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बैंक से जुड़े कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही हैं. जानकारी के अभाव में ग्राहकों को इधर-उधर भटकना पड़ता है. उन्होंने कहा कि बैंक के द्वारा केसीसी, पीएम किसान योजना, व्यक्तिगत ऋण, जैसे कई सुविधाएं प्रदान की जाती है जिस पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि काफी कम प्रीमियम पर खाता धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजनाओं लाभ दिया जा रहा है. मगर जानकारी के अभाव में लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने केवाइसी पर चर्चा करते हुए कहा कि अधिक दिनों तक खाता से लेनदेन नहीं होने के कारण केवाइसी लगाया जाता है, ताकि आपका खाता सुरक्षित रह सके. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खाता धारकों के साथ ऋण की राशि माफ करने, लॉटरी में पैसे जीतने जैसे कई तरह के धोखाधड़ी की जा रही है जिससे सतर्क रहने की जरूरत है. परेशानी होने पर बैंक से संपर्क करने तथा अधिक से अधिक बैंक से ही लेनदेन करने का आग्रह किया. इस मौके पर बीडीओ सह सीओ के अलावा शाखा प्रबंधकों ने वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी. मौके पर पूर्व मुखिया शंभू उरांव, मनोज कुमार भुइयां सुनील कुमार ,पिंटू कुमार, मंटू विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >