झारखंडी आदिवासी बचाओ संघर्ष समिति ने निकाला रैली

झारखंडी आदिवासी बचाओ संघर्ष समिति ने निकाला रैली

मेदिनीनगर. झारखंडी आदिवासी बचाओ संघर्ष समिति ने ने कुर्मी को जनजातीय सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में बुधवार को जन आक्रोश रैली निकाली. रैली जिला परिषद के सामने आकर जनसभा में तब्दील हो गयी. रैली में पलामू- गढ़वा व लातेहार के आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील उरांव ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक आशुतोष सिंह चेरो मौजूद थे. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज एकजुट है. कुर्मी समाज असंवैधानिक तरीके से आदिवासी समाज में शामिल होने की मांग कर रहे हैं, जो गलत है. झारखंड आदिवासी बचाओ संघर्ष समिति इसका कड़ा विरोध करता है. पलामू जिला के तमाम आदिवासी लोग एकजुट होकर इसका विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी बनना आसान नहीं है. कुर्मी होश में आओ और नकली आदिवासी बनने का ढोंग बंद करो. संवैधानिक रूप से अपना अधिकार मांगो. जनजातीय सूची में शामिल होने के लिए कुर्मी समाज के पास कोई प्रमाण नहीं है. कुर्मी समाज राजनीतिक पृष्ठभूमि, शैक्षणिक पृष्ठभूमि व सामाजिक पृष्ठभूमि में आदिवासी समुदाय से अलग है. रैली में अद्दि कुरुख सरना समाज, पलामू चेरो भयारी पंचायती महासभा, राष्ट्रीय चेरो जनजाति महासंघ, संविधान बचाओ मोर्चा, भीम आर्मी एकता मिशन, आदिवासी छात्र संघ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >