पलामू में दो बच्चों के साथ तालाब में कूदी मां, बच्चों की मौत

मेदिनीनगर: पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत गोराडीह गांव में रविवार को घरेलू विवाद में एक मां ने अपने दो बच्चों को लेकर तालाब में कूदकर खुदकशी की कोशिश की. इस घटना में महिला को तो बचा लिया गया लेकिन उसके दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि तालाब में डूबे बच्चों की उम्र तीन साल और पांच साल की थी.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ है कि महिला का रविवार सुबह अपने पति से झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर उसने गांव के तालाब में अपने बच्चों को लेकर छलांग लगा दी, जिससे दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई जबकि महिला बेहोशी की अवस्था में बचा ली गई. पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर पर परिवार का कोई और सदस्य नहीं था.

उन्होंने बताया कि महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जहां उसे चिकित्सक होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच, पुलिस ने महिला के 24 वर्षीय पति सुदामा महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है.

Posted By: Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >