झारखंड: शादी से इनकार करने पर युवती ने की बॉय फ्रेंड की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने बताया कि महिला की पहचान अंजलि कमार के तौर पर की गई है और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

झारखंड के पलामू जिले में 20 वर्षीय एक युवती ने शादी से इनकार करने पर कुल्हाड़ी से काटकर अपने बॉय फ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना जिले के पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के नजदीक हुई.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने बताया कि महिला की पहचान अंजलि कमार के तौर पर की गई है और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि युवती की खून से सनी सलवार कमीज और वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है.

Also Read: झारखंड : आपसी रंजिश में हुई राजेश वर्मा की हत्या, पलामू पुलिस ने किया खुलासा, हथियार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
युवती का धरमेन उरांव के साथ था प्रेम संबंध

जानकारी के मुताबिक अंजलि का धरमेन उरांव (24) के साथ प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद अंजलि ने हत्या की साजिश रची और धरमेन को शनिवार को एक सुनसान स्थान पर बुलाया.

घटना को अंजाम देने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बिताने के बाद धरमेन उरांव जमीन पर ही सो गया, और इसके तुरंत बाद अंजलि ने नजदीक रखी कुल्हाड़ी से उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. इसके बाद अंजलि ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और मौके से फरार हो गई. रविवार को स्थानीय लोगों ने धरमेन का शव बरामद किया. पुलिस ने बताया कि उन्होंने 48 घंटे के भीतर ही मामले की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी को गिरफ्तार करने के अलावा सबूत भी जुटा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >