PHOTOS: ख्रीस्त हमारा राजा है, उसकी जय जयकार करो..., पलामू में ख्रीस्त राजा का जयघोष

शोभायात्रा में पवित्र संक्रामेंट के आगे परी के रूप में छोटी-छोटी बच्चियां फूलों की वर्षा करते हुए चल रही थीं. विभिन्न टोलियों में बंटे मसीही विश्वासी ख्रीस्त राजा पर्व से जुड़े गीत गाते चल रहे थे.

मसीही विश्वासियों ने पलामू में ख्रीस्त राजा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर धर्म शोभायात्रा निकाली गयी. नेतृत्व रोमन कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित फादर मॉरिश कुजूर कर रहे थे. स्थानीय स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरिजाघर से शोभायात्रा शुरू हुई. सुसज्जित वाहन पर पल्ली पुरोहित चल रहे थे.

शोभायात्रा में पवित्र संक्रामेंट के आगे परी के रूप में छोटी-छोटी बच्चियां फूलों की वर्षा करते हुए चल रही थीं. विभिन्न टोलियों में बंटे मसीही विश्वासी ख्रीस्त राजा पर्व से जुड़े गीत गाते चल रहे थे. शोभायात्रा शहीद चौक, महात्मा गांधी मार्ग, छहमुहान, जिला स्कूल चौक, प्रधान डाकघर रोड, सुभाष चौक, नावाटोली चौक, डीडीसी आवास रोड होते हुए पुनः गिरिजाघर पहुंची, जहां धर्म विधि के बाद महोत्सव का समापन हुआ.

इससे पहले सुबह चर्च के प्रशाल में पल्ली पुरोहित फादर मॉरिस कुजूर की देखरेख में मिस्सा पूजा व प्रार्थना सभा हुई. इसके बाद पल्ली पुरोहित एवं फादर माइकल कुजूर ने ख्रीस्त राजा पर्व का संदेश दिया. कहा कि ख्रीस्त सभी राजाओं के राजा हैं. उनका राज्य इस संसार के राजा-महाराजाओं जैसा नहीं, बल्कि सभी मानव के हित के लिए है.

Also Read: ख्रीस्त राजा महोत्सव: खूंटी, पलामू और हजारीबाग में निकली शोभायात्रा, प्रभु यीशु को किया याद, देखें Pics

मनुष्य के हृदय में शांति, समाज में न्याय, प्रेम, भाईचारा, ईमानदारी समानता जैसे मानवीय मूल्यों का राज्य है. सभी ख्रीस्त विश्वासी इन सदगुणों को अपने जीवन में धारण कर उस पर अमल करें. अनुष्ठान में फादर अमरदीप, अरविंद मुंडा, प्रदीप, अनिश, सेबेस्टियन, श्याम टुडू शामिल थे.

शोभायात्रा के दौरान सीरिल टोप्पो, एलिन एक्का, प्रदीप मिंज, प्रताप तिर्की, रंजित सुरीन, फ्रांसिस मिंज, जेजे लकड़ा, अल्फ्रेड मिंज, जोसेफ सुरीन, चार्ल्स गिद्ध, सिस्टर इगनेसिया, सिस्टर अंजेला, मनोहर लकड़ा, बेंजामिन लकड़ा, ज्योति लकड़ा, अजय मिंज, मरियानुस टोप्पो सहित कई सक्रिय थे. इसमें बिरसा नगर, चियांकी, कुसुमटांड़, आबादगंज, रेड़मा, सुदना, विवेक सदन, साधना सदन, मनिका सिरीस के मसीही विश्वासी शामिल हुए.

धर्म शोभायात्रा का स्वागत यूनियन चर्च के पास किया गया. पादरी प्रभु रंजन मसीह के नेतृत्व में विश्वासियों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इसके बाद यूनियन चर्च से जुड़े मसीही शोभायात्रा में शामिल हुए.

Also Read: ख्रीस्त हमारा राजा है… के जयकारे से गूंजा गुमला, बिशप ने कहा : खुशहाली के लिए हम एकजुट होकर रहें

ख्रीस्त राजा पर्व पर रोमन कैथोलिक चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. वहीं शहर में जगह-जगह तोरण द्वार लगाये गये थे. मसीही विश्वासियों ने बताया कि इस पर्व के बाद प्रभु यीशु के आगमन के त्योहार की तैयारी शुरू हो जायेगी और नये पूजन पद्धति वर्ष की शुरुआत भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >