पांकी विधानसभा से BJP प्रत्याशी डॉ शशि भूषण मेहता ने भरा पर्चा, कहा- पलामू के पांचों सीटों पर होगी भाजपा की जीत

Jharkhand Assembly Election 2024: बीजेपी प्रत्याशी कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि पलामू की पांचों विधानसभा सीट पर कमल खिलेगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ पांकी ही नहीं बल्कि पलामू के सभी विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी.

Jharkhand Assembly Election 2024: पलामू, सैकत चटर्जी- पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने सोमवार को नामांकन किया. अपने समर्थकों के साथ बीजेपी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे. नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि पलामू के पांचों विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत होगी.

पलामू में खिलेगा कमल

बीजेपी प्रत्याशी कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि पलामू की पांचों विधानसभा सीट पर कमल खिलेगा. झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ पांकी ही नहीं बल्कि पलामू के सभी विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी. प्रत्याशी शशि भूषण मेहता के साथ प्रस्तावक के रूप में आए बीजेपी जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने भी जेएमएम पर कई आरोप लगाते हुए कहा की इस चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी.

JMM पर जोरदार हमला

नामांकन के दौरान बीजेपी प्रत्याशी कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने प्रदेश की जेएमएम सरकार पर बड़ी हमला किया. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं चलाई. न ही अपने चुनावी वादे को पूरा किया. उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को नौकरी देने में भी जेएमएम सरकार अपना वादा पूरा नहीं किया. कुशवाहा ने कहा कि जेएमएम सरकार किलो दर से बालू बेचने का काम किया है. लेकिन, अगर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी तो बालू फ्री कर देगी.

Also Read: Jharkhand: विधानसभा चुनाव में इस गांव के लोग नहीं करेंगे मतदान, नहीं हुई मांगें पूरी, वोट बहिष्कार का किया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >