हैदरनगर के जलसहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

हैदरनगर के जलसहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

हैदरनगर. प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में जल सहियाओं ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर स्वच्छता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान स्वच्छता दिवस, स्वच्छता सभा व माहवारी स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. जल सहियाओं ने पंचायत, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. ग्रामीणों में बदलते मनोभाव के कारण अब स्वच्छता जन-जन का मुद्दा बनता जा रहा है और गांवों को मॉडल गांव बनाने की सोच विकसित हो रही है. प्रखंड समन्वयक हरसु कुमार दयानिधि ने ठोस, तरल एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को लेकर पंचायत राज, मनरेगा एवं 15 वीं वित्त आयोग के समन्वय से नाडेप एवं सोख्ता निर्माण कार्यों पर मार्गदर्शन दिया.उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मॉडल गांव बनाने में सकारात्मक सहयोग की अपील की. मौके पर नवाजिस खान, सूरज पासवान, गीता देवी, रिंकी देवी सहित कई जल सहियाओं ने लोगों को शौचालय उपयोग के लिए प्रेरित किया व स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >