इलाज के दौरान घायल व्यवसायी की मौत

छतरपुर नगर पंचायत स्थित खाटीन गांव के व्यवसायी संतोष गुप्ता की रांची रिम्स में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी.

छतरपुर. छतरपुर नगर पंचायत स्थित खाटीन गांव के व्यवसायी संतोष गुप्ता की रांची रिम्स में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी. मालूम हो कि 29 अप्रैल की रात्रि में दुकान बंद कर घर जा रहा था. इसी दौरान डाक बंगला रोड़ स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायल संतोष गुप्ता का पुत्र विकास ने बताया कि प्राथमिक इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में करने के बाद एमएचसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया था. जहां पर गोली निकालने की व्यवस्था नहीं होने पर रांची रेफर कर दिया गया.रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके पेट में लगी गोली निकाल दी गयी.लेकिन पूरे शरीर में इन्फेक्शन हो जाने के कारण उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया. इस दौरान उनके इलाज में लगभग बीस लाख रुपया खर्च होने के बाद. पैसा नहीं रहने पर बुधवार को मेडिका से छुट्टी कराकर रिम्स में भर्ती करा दिया गया जहां गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे मौत हो गयी. घटना पर दुख जताते हुए व्यवसायी अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन,अजीत कुमार गुप्ता,टिंकू गुप्ता,अजय गुप्ता,टिंकू ठाकुर,अनिल पासवान,नंदू साव,योगी साव, यदु साव,प्रभु साव,मथुरा साव,ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >