कमान शीला चौधरी के हाथों में, 4977 मतों से ऐतिहासिक जीत

कमान शीला चौधरी के हाथों में, 4977 मतों से ऐतिहासिक जीत

पहली बार नगर पंचायत बनी, लोगों ने खुल कर किया था मतदान प्रतिनिधि, हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी होने के साथ ही परिणाम घोषित कर दिया गया. अध्यक्ष पद पर कुमारी शीला चौधरी 7194 मत प्राप्त अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशा कुमारी को 4977 मतों से पराजित किया. जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गयी. नगर क्षेत्र में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया तथा समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. वार्ड पार्षदों के परिणाम घोषित नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से भी पार्षद पद के परिणाम सामने आए. वार्ड 1 से अस्मिन परवीन, वार्ड दो से वृजनंदन साव, वार्ड तीन से अमरजीत कुमार, वार्ड चार से पिंकी कुमारी, वार्ड पांच से पुष्पा देवी, वार्ड छह से कृष्ण कुमार, वार्ड सात से सुशील कुमार रवि, वार्ड आठ से स्वेता देवी, वार्ड नौ से पवन कुमार, वार्ड 10 से अवधेश कुमार मेहता, वार्ड 11 से रामजी पासवान, वार्ड 12 से सूरज देवी, वार्ड 13 से हसीना खातून, वार्ड 14 से रिंकू देवी, वार्ड 15 से त्रिपुरारी राम तथा वार्ड 16 से अनुराधा कुमारी ने जीत हासिल की. नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को समर्थकों एवं शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाई दी जा रही हैं. नगरवासियों को अब पहली बार नगर पंचायत चुनाव होने के बाद से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >