मेदिनीनगर. पलामू जिले के चर्च रोड पर खासमहाल भूमि पर गोदाम और व्यवसायिक प्रतिष्ठान का निर्माण विवाद का कारण बन गया है. खासमहाल पदाधिकारी ने पहले ही कार्य रोकने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण जारी रहा. कुमार सेशिल ने डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को मामले से अवगत कराया. डीसी ने अपर समाहर्ता और डीसी एलआर को स्थल जांच कर दो दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. गुरुवार शाम अपर समाहर्ता कुंदन कुमार और डीसी एलआर प्यारे लाल स्थल पर पहुंचे और कार्यरत लोगों से आदेश का पत्र मांगा, जो उपलब्ध नहीं कराया गया. पदाधिकारी ने इसे आदेश उल्लंघन माना और कहा कि शेखर अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. साथ ही संबंधित लोगों के नाम-पते भी नोट किये गये. खासमहाल पदाधिकारी ने निर्माण को अवैध बताया और कहा कि पत्राचार के बावजूद दिन-रात कार्य कराया जा रहा था.
चर्च रोड में अवैध कार्य को कराया बंद
चर्च रोड में अवैध कार्य को कराया बंद
