घर में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

खपरैल घर में आग लगने से गेहूं, चावल सहित कई सामान जलकर नष्ट

छतरपुर. थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के अकवनीया टोला में सबिता देवी के खपरैल घर में आग लगने से गेहूं, चावल सहित कई सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना के संबंध में सबिता देवी ने बताया कि वह लकड़ी पर खाना बनाने के बाद जली लकड़ी बुझा कर गांव में चली गयी थी. घर में बच्चे थे. इसी दौरान घर में रखे भूसे में आग लग गयी और आग पूरे घर में फैल गयी. इस घटना में लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है. वहीं पूरा घर जल गया. घटना की सूचना पर सिलदाग पंचायत के मुखिया उमेश यादव ने भुक्तभोगी से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >