शाहपुर इंतजामिया कमेटी ने जेनरल के पदाधिकारियों को किया सम्मानित
मेदिनीनगर. शाहपुर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है. रामनवमी पर्व को लेकर गुरुवार को मुहर्रम इंतजामिया कमेटी ने मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह में श्री महावीर नवयुक दल जेनरल (शाहपुर) के पदाधिकारियों व सदस्यों को पगड़ी बांधकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर मोहम्मद रुस्तम मंसूरी ने की. संचालन बबलू कुरैशी ने किया. समारोह में दोनों समुदाय के लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता को प्रगाढ़ बनाने का संकल्प लिया. जेनरल के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल उर्फ लडू ने कहा कि पूर्वजों का यह परंपरा शुरू किया हुआ है. इसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है. संरक्षक भोला पांडेय ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम जब एक दूसरे के पर्व त्योहार में शामिल होते है तो समाज में बेहतर संदेश जाता है. यही कारण है कि पलामू में हिंदू-मुस्लिम एकता की जड़ काफी गहरी है. दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों के सकारात्मक सोच का ही यह परिणाम है कि शाहपुर में आपसी भाईचारा व सौहार्द कायम है. मोहर्रम कमेटी के सदर मोहम्मद रुस्तम ने कहा कि समाज की खुबसूरती इस बात से है कि हिंदू – मुस्लिम एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल रहते है. यह पैगाम झारखंड ही नही पूरे भारत के लिए अनूठा है. मौके पर खुर्शीद सिदिकी, सबीर खान, नेयाज अहमद, इकबाल वारसी, ननहू कुरैशी, समसु खलीफा,पूर्व मुखिया निजामुद्दीन सिदिकी, इजराइल, साहबाज खान, भोला मंसूरी, अकबर कुरैशी, फिरोज कुरैशी, सिकंदर मंसूरी, जेनरल के मुख्य संरक्षक धर्मेंद्र जायसवाल, अशेंन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष दीपक जायवाल, अनिल जायसवाल, सोनू जायसवाल सहित काफी संख्या में कमेटी के लोग मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.