कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
हरिहरगंज (पलामू): गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार की रात हरिहरगंज शहर के मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भजन-कीर्तन से देर रात तक मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा.
राजीव रंजन ने फीता काटकर किया उद्घाटन
भक्ति जागरण का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने फीता काटकर किया. उद्घाटन से पहले नवयुवक गणपति सेवा समिति के सदस्यों ने राजीव रंजन को अंगवस्त्र और भगवान गणेश का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि भगवान गणेश देवताओं में प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता हैं. किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद ही की जाती है.
ये भी पढ़ें- डोलोंगसेरा ने पेनाल्टी शूटआउट में छोटका टोली को हराया, जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
इशरत जहां के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
भक्ति जागरण में मुंबई की सुप्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किये. उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
आयोजन समिति के सदस्यों ने संभाली व्यवस्था
मौके पर समाजसेवी जानू चौधरी, सत्येंद्र पासवान, संजय जायसवाल, विश्वदीप कुमार, मृत्युंजय सिंह, कृष्णा साव, शंभू सिंह, दिनेश स्वर्णकार, शंभू यादव, विजय प्रजापति, दिनेश पासवान और विनोद पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव प्रियांशु जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता और व्यवस्थापक बंटी गुप्ता के अलावा कन्हाई, हिमांशु, सतेंद्र, सत्यम, बिट्टू, राज गुप्ता, सूरज, पंकज वैद्य, विशाल गुप्ता, कुलदीप, सनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया.
ये भी पढ़ें- पेड़ों पर हो रहा था लाख उत्पादन, अचानक जंगल पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की; लिया जायजा
