हरिहरगंज : प्रखंड सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कैंसर, किडनी, हृदय, लिवर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन लिये गये. बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी एवं कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि योजना के माध्यम से पात्र मरीजों को उपचार के लिए सरकारी अनुदान उपलब्ध कराया जाता है. शिविर में आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा कराये गये. अधिकारियों ने लोगों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.
गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर लगा अनुदान शिविर
गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर लगा अनुदान शिविर
