गांव-गांव भविष्यवाणी करने निकले लोग, पुलिस की पूछताछ में नहीं दे सके संतोषजनक जवाब

पाटन में गेरुआ वस्त्र पहनकर भविष्यवाणी के नाम पर ग्रामीणों को डराकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पाटन. पाटन क्षेत्र में गेरुआ वस्त्र पहनकर घूम रहे कुछ लोगों पर ग्रामीणों को भविष्यवाणी के नाम पर ठगने और डराकर पैसे लेने का आरोप सामने आया है. बताया गया कि ये लोग पिछले कई दिनों से पाटन मुख्यालय में किराये के मकान में रह रहे थे और दिन में आसपास के गांवों में जाकर लोगों का भविष्य बताने का दावा करते थे. ग्रामीणों से पैसे लेने की शिकायत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

पुलिस की पूछताछ में नहीं दे सके संतोषजनक जवाब

पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल नियमित भ्रमण पर निकले थे. इसी दौरान उनकी नजर इन लोगों पर पड़ी. पुलिस निरीक्षक ने उनसे पूछताछ करते हुए स्थायी निवास और अन्य जानकारी मांगी. इस दौरान उन्होंने आधार कार्ड दिखाया, जिसे पुलिस ने प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया.

पूछताछ के दौरान वे पुलिस के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. शैक्षणिक योग्यता पूछे जाने पर उन्होंने खुद को नन मैट्रिक बताया. इसके बावजूद ग्रामीणों के बीच भविष्यवाणी करने की बात सामने आने पर पुलिस ने उनसे इस संबंध में पूछताछ की.

पुलिस की सक्रियता बढ़ी तो टेंपो से चले गये

पुलिस की पूछताछ और सक्रियता बढ़ने के बाद उक्त लोग टेंपो से वहां से चले गये. फिलहाल उनका ठिकाना कहां है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >