डीटीओ ने चार अवैध परिवहन करते वाहन जब्त किया, दो लाख जुर्माना

ज़िला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बुधवार देर रात अवैध परिवहन को लेकर वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया

मेदिनीनगर. ज़िला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बुधवार देर रात अवैध परिवहन को लेकर वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान चार वाहन को जब्त किया गया. जिसे सतबरवा व छत्तरपुर थाना परिसर में लगा दिया गया है. जब्त सभी वाहनों पर ओवरलोड पत्थर लदा हुआ है. साथ ही दो लाख रुपया जुर्माना भी लगाया गया है. अभियान के दौरान पता चला कि निर्धारित वजन से ज्यादा पत्थर लोड किया गया था. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि व्यवसायिक वाहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा कार्यालय कर्मी मौजूद थे. नपं कार्यालय में बैठक 11 को हुसैनाबाद. नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आगामी 11 अक्तूबर को बैठक बुलायी गयी है. बैठक में दीपावली, छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई पर चर्चा की जायेगी. यह जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी ने दी है. उन्होंने बताया कि बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगी. बैठक में हुसैनाबाद एसडीओ, एसडीपीओ,एलआरडीसी, सीओ निवर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी वार्ड पार्षद, मीडिया बंधुओ को शामिल होने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >