मोकहर कला हेमजा गांव में पीसीसी पथ निर्माण का हुआ शिलान्यास

मोकहर कला हेमजा गांव में पीसीसी पथ निर्माण का हुआ शिलान्यास

हैदरनगर. प्रखंड क्षेत्र के मोकहर कला पंचायत के ग्राम हेमजा में 15 वें वित्त आयोग मद से प्रस्तावित पीसीसी पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया. यह पथ नौरंग सिंह के घर से विरकेश्वर सिंह के घर तक लगभग 250 फीट लंबाई में निर्मित किया जायेगा. शिलान्यास कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया नाजमा खातून ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी. समाजसेवी नवाजिश खान ने कहा कि गांव में पक्की सड़क का निर्माण वर्षों से ग्रामीणों की मांग रही है, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया. मौके पर सूरज कुमार पासवान, नवरंग सिंह, विंध्याचल सिंह, शदाब खान, नागेंद्र सिंह, जावेद खान, रेहान खान एवं इरशाद खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >