पूर्व मंत्री त्रिपाठी मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं

झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य हाजी ललन ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर बेबुनियाद व गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया है.

मेदिनीनगर. झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य हाजी ललन ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर बेबुनियाद व गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री त्रिपाठी मानसिक रूप से असंतुलित हो चुके है. पलामू एसपी को बदनाम करने के लिए तिगड़म बाजी करते रहते हैं. हाजी ललन ने कहा कि कुछ माह पूर्व त्रिपाठी ने अंगरक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया था. इससे स्पष्ट होता है कि उनका स्वभाव उग्र व असंयमित है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी त्रिपाठी ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल निकालने की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं. निजी लड़ाई को महिला पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाना पूर्व मंत्री त्रिपाठी को शोभा नहीं देता है.उनके स्वभाव से पलामू के लोग अवगत है. हाजी ललन का कहना है कि हेमंत सरकार में झारखंड में कानून का राज स्थापित हुआ है, ऐसे समय में इस तरह का बयान देना अनुचित है. इधर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि वह जनहित में मामला को उठाया है. लोग अधिकारी का तरफदारी कर रहे है. इससे उन्हें कुछ लेना देना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >