मेदिनीनगर. शनिवार को ईद पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने ईद की नमाज के बाद शहर के विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद पर्व की शुभकामना दी. पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने डालटनगंज के विस क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया औैर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकवाद दी. उन्होंने कहा कि ईद पर्व आपसी एकता, भाईचारा व शांति का संदेश देता है. मौके पर नक्की खान,जिशान खान, अनवर अहमद, कलाम सहित कई लोग मौजूद थे.
पूर्व मंत्री ने ईद पर्व की दी मुबारकवाद
पूर्व मंत्री ने ईद पर्व की दी मुबारकवाद
