मेदिनीनगर. शहर के थाना रोड स्थित पांडेय कॉम्प्लेक्स में रूप अलंकार ज्वेलरी शो-रूम का उद्घाटन पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने बुधवार को किया. श्रीमती शंकर ने कहा कि प्रतिष्ठान का खुलना शहर का विकास का परिचायक है. मेदिनीनगर शहर तेजी से विकास कर रहा है. ज्वेलरी शॉप खुलने से लोगों को बेहतर क्वालिटी का सोना-चादी का जेवर खरीदने में सुविधा होगी.उन्होंने कहा कि बेहतर क्वालिटी का जेवर खरीदने के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था. दुकान का संचालक सुनील प्रसाद ने बताया कि रूप अलंकार ज्वेलर्स पिछले कई वर्षों से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है. सही दाम और सही वजन ही हमारी पहचान है. ग्राहकों की संतुष्टि का पूरा ख्याल रखा जायेगा. धनतेरस के मौके पर ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर का आयोजन किया गया है.मौके पर सोना महल के प्रोपराइटर धनंजय सोनी, सुनील प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
