बॉक्साइड ट्रक की चपेट में आने से पांच लोग घायल

बॉक्साइड ट्रक की चपेट में आने से पांच लोग घायल

घाघरा. थाना क्षेत्र के देवाकी गांव के समीप अज्ञात बॉक्साइड ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में लोहरदगा चितरू डाड़ू निवासी सूरज उरांव, एकागुड़ी लोहरदगा निवासी मनीष उरांव, आकाश उरांव, बड़काडीह निवासी जितेंद्र लोहरा, लेहा टुकूटोली निवासी विश्वनाथ लोहरा शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते घाघरा पुलिस और समाजसेवी कांग्रेस के जिला महासचिव कृष्ण कुमार लोहरा, समाजसेवी अमित ठाकुर घटनास्थल पहुंचे. घायलों को टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार जितेंद्र व विश्वनाथ बड़काडीह लेहा टुकूटोली गांव मोटरसाइकिल से जा रहे थे, वहीं एक अन्य मोटरसाइकिल से आकाश मनीष और सूरज भी घाघरा की ओर से आदर की ओर जा रहे थे, जहां अज्ञात बॉक्साइड ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >