हरिहरगंज से कृषण गुप्ता की रिपोर्ट
हरिहरगंज (पलामू). पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों मामलों में परिजनों ने युवकों पर नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है.
पहले मामले में इंद्रजीत कुमार पर प्राथमिकी
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पहला मामला पथरा ओपी क्षेत्र के एक गांव का है. यहां चार दिन पहले एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में इंद्रजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें: पलामू : मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत
बाजार आई नाबालिग अचानक हुई लापता
दूसरा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा क्षेत्र का है. पांच सितंबर को एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ हरिहरगंज बाजार आई थी. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई. परिजनों ने हुसैनाबाद क्षेत्र के विकास भुईयां पर लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC धांधली के विरोध में पलामू में BJP का हल्ला बोल, समाहरणालय गेट पर पुलिस से हाथापाई
नाबालिग लड़कियों की तलाश
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस नाबालिग लड़कियों की तलाश के साथ ही लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है.
