गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से भक्तिमय हुआ हरिहरगंज, पूजा शुरू

हरिहरगंज के दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव मनाया गया. नवयुवक गणपति सेवा समिति द्वारा स्थापित प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. जानू चौधरी ने किया पंडाल का उद्घाटन.

हरिहरगंज. शहर के दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. गणेश चतुर्थी के अवसर पर नवयुवक गणपति सेवा समिति की ओर से पूजा पंडाल में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की.

जानू चौधरी ने किया पंडाल का उद्घाटन

पूजा पंडाल के पट का उद्घाटन हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी जानू चौधरी ने फीता काटकर और पट खोलकर किया. इसके बाद उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

समिति की ओर से जानू चौधरी समेत अन्य अतिथियों को भगवान गणेश का स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष पंकज पासवान, सचिव प्रियांशु जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, व्यवस्थापक बंटी गुप्ता, मीडिया प्रभारी कन्हाई विश्वकर्मा समेत अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >