बेटी की तिलक समारोह के बाद पिता की हृदयगति रुकने से मौत

बेटी की तिलक समारोह के बाद पिता की हृदयगति रुकने से मौत

पाटन. थाना क्षेत्र के उदय पासवान की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी. वह गुरुवार को पलामू के पांडू प्रखंड स्थित रतन डुमरी गांव में बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने गये थे. बताया जाता है कि रात करीब 10 बजे तिलक समारोह समाप्त होने के बाद वह आंगन से बाहर बैठने गये. इसी दौरान अचानक बेहोश हो गये. साथ में मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने जांच के बाद हार्ट ब्लॉकेज की जानकारी दी. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. एंबुलेंस से ले जाने की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गयी. उदय पासवान की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी थी, लेकिन शादी की खुशी मातम में बदल गयी. 59 वर्षीय उदय पासवान मेदिनीनगर सदर प्रखंड में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. उनके आकस्मिक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >