ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल

हुसैनाबाद. सोमवार शाम करीब 4:30 बजे थाना क्षेत्र के सरहु चौखड़ा ग्रामीण सड़क के समीप चौखड़ा नहर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 18 वर्षीय धीरज चंद्रवंशी उर्फ गोलू चंद्रवंशी की दबकर मौत हो गयी, जबकि ट्रैक्टर पर सवार विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. धीरज सरहु झरहा गांव का निवासी था और सोहेया पहाड़ स्थित माइंस से खाली ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था. तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर नहर में गिर गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति बेहतर बतायी जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >