डॉ मुखर्जी का राष्ट्रवादी विचारधारा हम सभी के लिए प्रेरणादायक : डॉ रविंद्र राय

भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर संगोष्ठी आयोजन किया गया.

मेदिनीनगर. भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर संगोष्ठी आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की. मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन शैली, विचार, चिंतन, सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत है. उनकी दूरदृष्टिता व राष्ट्रवादी विचारधारा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. देश व समाज की सेवा में उनका जीवन समर्पित रहा है. राजनीतिक जीवन में भी उन्होंने नैतिक मूल्यों को स्थापित किया है. इतिहास में धरोहर के रूप में रहे डॉ मुखर्जी के स्मरण एकात्मता एवं उनके जज्बे के बारे में सुनकर हम सभी गर्व से उत्साहित हो जाते हैं. अपने 52 साल के अल्प जीवन में डॉ मुखर्जी ने जो देश के लिए किया. वह अल्पकल्पनीय है. उसे भूलाया नहीं जा सकता. उनके सपने के भारत बनाने के लिए पहले अटल बिहारी वाजपेई व अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समृद्धशाली विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत है. वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक महान देशभक्त डॉ मुखर्जी ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आजादी के बाद अंतरिम सरकार में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया. गरीबी मुक्त संपन्न भारत बनाने के लिए वह हमेशा प्रत्यनशील रहे. जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि डॉ मुख़र्जी के संगठन कौशल और नेतृत्व क्षमता के कारण ही पहले जनसंघ की स्थापना जो आज भाजपा के वटवृक्ष के रूप में खड़ा है. उनका व्यक्तित्व कार्यशैली विचारधारा लोगों के लिए प्रेरणादायी है. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्योति पांडेय ने किया. मौके पर प्रेम सिंह, विपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, रविंद्र तिवारी, पूर्व सांसद मनोज भुइया, धर्मेंद्र उपाध्याय, विभाकर नारायण पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >