Dhanteras in Palamu: दीया से लेकर कार-बाइक, सोना-चांदी से लेकर मोबाइल फोन तक, धनतेरस में गुलजार रहा बाजार

Dhanteras in Palamu: धनतेरस के मौके पर पलामू के मेदनीनगर में जमकर खरीदारी हुई. दीपावली के दीयों से लेकर कारों तक का बाजार गुलजार रहा. लोगों ने सोने-चांदी और मोबाइल फोन भी जमकर खरीदे. अनुमान है कि करीब 60 करोड़ का कारोबार हुआ है.

Dhanteras in Palamu: पलामू, सैकत चटर्जी- धनतेरस के मौके पर झारखंड का बाजार गुलजार रहा. पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में मंगलवार को धनतेरस और दिवाली की खूब खरीदारी हुई. मेदिनीनगर में सभी सेक्टरों को मिलाकर 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है. वहीं जानकारों का कहना है कि बाजार बंद होते तक कारोबार 60 करोड़ तक पहुंच सकता है.

शहर के एक व्यवसायी ने कहा कि पिछले साल के मुताबिक इस साल बाजार में मोटर कार के बढ़िया शो रूम खुल जाने से इसकी बिक्री में काफी उछाल आया है. मोबाइल फोन की भी जमकर खरीदारी हुई है. शहर में कई जगहों पर ज्वेलरी के शोरूम खुल जाने से सोने-चांदी का भी जमकर कारोबार हुआ. इसके अलावा वाहनों की भी जमकर बिक्री हुई. दीपावली के दीयों से लेकर कारों तक का बाजार धनतेरस में गुलजार रहा.

Dhanteras in Palamu: मेदिनीनगर बाजार में बर्तन दुकानों में लगी भीड़

Dhanteras in Palamu: मेदिनीनगर के बाजार में सोना चांदी के दुकानों में लगी भीड़
Dhanteras in Palamu: मेदिनीनगर बाजार में मिट्टी के दियों की भी खूब बिक्री हुई
Dhanteras in Palamu: शो रूम में बिक्री के लिए लगाए गए बाइक
Dhanteras in Palamu: मेदिनीनगर बाजार में सजी लाइट की दुकान में खरीदारी करते लोग
Dhanteras in Palamu: लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की भी रही खूब डिमांड

त्योहार को देखते हुए शरह में सुरक्षा का भी खास इंतजाम किया गया. मेदिनीनगर बाजार में भीड़ वाली जगह पुलिस का गश्त भी जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >