अपर लोक अभियोजक के पद पर धनंजय देव पांडेय ने दिया योगदान

धनंजय देव पांडेय ने पलामू जिला अभियोजन कार्यालय में अपर लोक अभियोजक के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है।


पलामू ,मेदिनीनगर. पलामू जिला अभियोजन कार्यालय में धनंजय देव पांडेय ने अपर लोक अभियोजक के पद पर योगदान दिया है. इसके पूर्व श्री पांडेय गोड़ा में अपर लोक अभियोजक के पद पर पदस्थापित थे. पलामू के प्रभारी लोक अभियोजक अभय कुमार पांडेय ने धनंजय देव पांडेय का स्वागत किया. मौके पर अपर लोक अभियोजक धनंजय देव पांडेय ने कहा कि वे सरकार का पक्ष मजबूती से रखेंगे. पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अभियोजन को मजबूत करने की पूरी कोशिश की जायेगी.मौके पर सहायक लोक अभियोजक उस्मान गनी, जगन्नाथ ,शैलेश रंजन,जस्टिन सोरेंग आदि ने श्री पांडेय का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: अयोग्य की जगह पात्र आवेदकों को नया कार्ड जारी करें : डीसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >