हरिहरगंज में भागवत कथा से भक्तिमय

हरिहरगंज में भागवत कथा से भक्तिमय

प्रतिनिधि : हरिहरगंज शहर के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार की रात सनातन एकता संघ के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथें दिन भव्य शुभारंभ किया गया. कथा वाचक परम पूज्य श्री कृष्णानंद महाराज जी ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह धरती एक रंगमंच है और हम सभी इसमें अपने-अपने किरदार निभाने वाले कलाकार हैं. ईश्वर ही इस सृष्टि के निर्देशक हैं, जिनके संकेत पर हमारा जीवन चलता है. इसलिए हमें सदैव अच्छे कर्म करते हुए धर्म और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण एवं महाराज जी की आरती कर आशीर्वाद लिया.आयोजन 25 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलेगा. वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक रॉबर्ट गुप्ता, अध्यक्ष विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रियांशु जायसवाल, उप सचिव वृजनंदन साव सहित सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही सहित शहर के कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >