मलेरिया उन्मूलन को लेकर विभाग : डॉ अनिल

विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली प्रतिनिधि, मेदिनीनगर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया. इस अवसर पर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पलामू में मलेरिया के प्रति लोगों में जन जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक करना है. रैली अस्पताल परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया. रैली में शामिल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व एएनएम स्कूल की छात्राएं मच्छरों से बचाव, मलेरिया से बचाव, पानी न जमने दें, मलेरिया को हराएं जैसे नारे लगा रहे थे. सिविल सर्जन डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि मलेरिया जानलेवा हो सकता है. लेकिन सावधानी से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है.बुखार आने पर तुरंत जांच करायें, घर के आसपास पानी जमा न होने दें. रात में मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए. जिला मलेरिया पदाधिकारी प्रवीण संथालीया ने कहा कि पलामू जिले में मलेरिया उन्मूलन के लिए विभाग सक्रियता के साथ काम कर रहा है. हर घर तक जानकारी पहुंचाना और समय पर दवा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. मौके पर डॉ प्रेमचंद कुमार, प्रिंस कुमार सहित कई कर्मी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >