शहर के प्रमुख स्थलों पर शौचालय निर्माण की मांग

शहर के प्रमुख स्थलों पर शौचालय निर्माण की मांग

मेदिनीनगर .सीपीआइ के पूर्व राज्य सचिव केडी सिंह व मानवाधिकार संगठन के राज्य प्रभारी धनंजय शुक्ला ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त से मुलाकात किया. उन्होंने शहर के प्रमुख स्थलों पर शौचालय निर्माण कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने सहायक नगर प्रमोद उरांव को बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर कई मॉल व व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले हैं. ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों महिला पुरुष शहर में आते हैं. रेड़मा चौक, बैरिया चौक, सुभाष चौक के पास सुबह में दिहाड़ी मजदूरों का जमावड़ा लगा रहता है. बाजार क्षेत्र के कन्नी राम चौक के आस पास काफी संख्या में महिला- पुरुष सब्जी का व्यवसाय करते हैं. लेकिन शौचालय के अभाव में उन्हें काफी परेशानी होती है. आबादगंज सहित अन्य जगहों पर कई कोचिंग संस्थान संचालित होते है. लेकिन सार्वजनिक शौचालय नही रहने के कारण लड़कियों को परेशानी होती है. निगम प्रशासन को चाहिए कि शहर के प्रमुख चौराहों के समीप सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराये ताकि, महिला-पुरुषों को परेशान न होना पड़े. सहायक नगर आयुक्त ने स्थल निरीक्षण शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया. आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में एक गिरफ्तार

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के नूरी मस्जिद पहाड़ी मोहल्ला के सादाब हुसैन उर्फ सादाब सिद्दीकी को चैनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि 17 मई 2024 को चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला के 48 वर्षीय हुसैन अली ख़लीफा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. इस संबंध में मृतक के भाई ने चार से पांच लोगों के खिलाफ चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >