हूल दिवस पर कांग्रेसियों ने वीर नायकों को याद किया

हूल दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में सेमिनार का आयोजन हुआ.

मेदिनीनगर. हूल दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में सेमिनार का आयोजन हुआ. कांग्रेसियों ने झारखंड के वीर नायक सिदो कान्हू, चांद भैरव व फूल झानो के तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर उनकी वीरता को याद किया. सेमिनार की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने की. उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है. झारखंड से ही आजादी की लड़ाई शुरू हुई थी. आदिवासी वीर योद्धाओं ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का बिंगुल फूंका था. अंग्रेजी हुकूमत के शोषण, दमन व अत्याचार के खिलाफ 30 जून 1855 को संथाल परगना के भोगनाडीह में आदिवासियों का जुटान हुआ था. 400 गांवों से जुटे आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई का बिगुल फूका. सिदो-कान्हू की नेतृत्व में यह लड़ाई लड़ी गयी, जो आजादी के दीवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना. बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि झारखंड के वीर नायकों के आदर्श जीवन व उनकी वीरगाथा से सीख लेने की जरूरत है. मौके पर शमीम मोहम्मद राइन, सत्येंद्र सिंह, नफीस खान, रिजवान खान, गोपला सिंह, अशोक पासवान, विश्राम दुबे, जितेंद्र कमलापूरी, मिट्ठु खान, अनिल सिंह, अजय साहू सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >