पलामू : बालकिशोर सिंह इंटर कॉलेज के लिपिक दिलीप सिंह का असामयिक निधन, गांव में शोक

हरिहरगंज के तेंदुआ कला गांव निवासी और कॉलेज लिपिक दिलीप कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हरिहरगंज (पलामू). हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव निवासी और बालकिशोर सिंह इंटर महाविद्यालय, कौआखोह में लिपिक के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार सिंह (59) का असामयिक निधन हो गया. वे पिछले करीब पांच माह से बीमार चल रहे थे. परिजन उन्हें इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली. दिलीप कुमार सिंह के निधन की खबर मिलते ही तेंदुआ कला गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. वे मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके निधन से महाविद्यालय परिवार और ग्रामीणों में भी गहरा दुख है.

बतरे नदी तट पर किया गया अंतिम संस्कार

उनका अंतिम संस्कार हल्का गांव के समीप बतरे नदी तट पर किया गया. उनके पुत्र हिमांशु कुमार ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और महाविद्यालय के कर्मचारी शामिल हुए. मौके पर पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह, समाजसेवी मनीष सिंह, छोटू कुमार सिंह, बजरंगी सिंह, पूर्व प्राचार्य अरविंद सिंह, चीकू सिंह, अमन सिंह, सोनू सिंह, अरुण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, उरेन्द्र सिंह, विजय सिंह, बिनोद सिंह, प्रमोद सिंह, अजय सिंह, शत्रुघ्न सिंह, महाराणा सिंह, अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >