नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर से स्पष्टीकरण

नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर से स्पष्टीकरण

मेदिनीनगर.भाजपा के झारखंड प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है. प्रदेश महामंत्री डॉ वर्मा ने इस मामले में नोटिश जारी किया है. पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. भाजपा ने इसे अनुशासनहीनता मानती है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश के आलोक में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है. मालूम हो कि पूर्व मेयर अरुणा शंकर को भाजपा ने नगर निगम के मेयर पद का समर्थित प्रत्याशी बनाया है. पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने निगम के मेयर पद पर पत्नी रिंकू सिंह को उतारा और उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उनके इस गतिविधियों को पार्टी विरोधी बताया. स्पष्टीकरण नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >