शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव: पूर्व मंत्री

वीएनपी स्कूल का उदघाटन

वीएनपी स्कूल का उदघाटन प्रतिनिधि : उंटारी रोड उंटारी रोड प्रखंड के करकटा बाजार परिसर में बुधवार को वीएनपी स्कूल का उदघाटन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, बसपा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह, थाना प्रभारी संतोष गिरी और बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्षता ब्रजेश दुबे ने की और संचालन अरुण पांडेय ने किया. पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने कहा कि सुदूर इलाके में स्कूल की स्थापना सराहनीय पहल है. उन्होंने जोर दिया कि बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, जिससे उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. उन्होंने साक्षरता, शिक्षा और अनुभव के बीच अंतर को समझाते हुए कहा कि समाज में वास्तविक बदलाव केवल शिक्षा से ही संभव है. बसपा नेता अभिमन्यु सिंह ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की वकालत की. इस अवसर पर उदय मेहता, राहुल दुबे, अभिषेक सिंह, शैली कुमारी, ऋचा कुमारी, डॉ. धनंजय यादव, हीरा साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >