वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ चैत्र नवरात्र अनुष्ठान

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ चैत्र नवरात्र अनुष्ठान

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

गुरुवार से चैत्र नवरात्र अनुष्ठान शुरू हुआ. पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में चैत्र नवरात्र अनुष्ठान की शुरूआत विधि-विधान से हुई. देवी मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों व श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया.गुरुवार की सुबह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा अनुष्ठान कर कलश स्थापित किया गया. आचार्यों ने धार्मिक विधि से नवरात्र अनुष्ठान शुरू कराया.कलश स्थापना के बाद पलामू में नवरात्र अनुष्ठान शुरू हुआ. नवरात्र के अवसर पर शहर के रेडमा ठाकुरबाड़ी, रजवाडीह व अन्य जगहों पर श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञत्र का आयोजन हुआ है. कलश स्थापना के साथ ही महायज्ञ की शुरुआत हुई. शहर के रेड़मा, काली मंदिर, छहमुहान काली मंदिर, मां अष्टभुजी मंदिर,सुदना देवी मंदिर, सप्तमातर महादेवी मंदिर के अलावा जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित दुर्गा मंदिर व देवी मंडप में चैत्र नवरात्र का विशेष अनुष्ठान शुरू किया गया. नवरात्र के पहले दिन माता रानी की उपासना व पूजा मां शैलपुत्री के रूप में की गयी. श्रद्धालुओं व भक्तजनों ने पूरी श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ पूजा अनुष्ठान व माता रानी का उपासना किया.सनातन धर्मावलंबियों ने भारतीय नववर्ष व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की शुरुआत पूजा अनुष्ठान से की. पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना किया. सुदना के देवी मंडप में नवरात्र अनुष्ठान शुरू हुआ. आचार्य पंडित संजीव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधान संपन्न कराया और कलश स्थापना कराया. यजमान के रूप में अभिषेक गुप्ता व अनुभव गुप्ता पूजा मेंं सक्रिय थे. मौके पर महंत अभिमन्यु ओझा, कालिंदा ओझा, मधु ओझा, ममता, मानसी, रूपा तिवारी, मिथिलेश मिश्रा, रूपा अग्रवाल, मीना देवी, नवल किशोर तिवारी, विद्या सिंह, गुडिया सिंह, मंजू,संजीवनी, सिन्नु पाठक, शोभा दुबे, रंजुला सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >