कस्तूरबा व झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का परिणाम बेहतर

कहकशा परवीण व सुनीता कुमार बनी टॉपर

कहकशा परवीण व सुनीता कुमार बनी टॉपर लातेहार. जैक ने मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. जिले के मनिका प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है. इस वर्ष विद्यालय से कुल 74 छात्राओ ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. जिसमें 60 छात्राओ ने प्रथम, 13 छात्राओ ने द्वितीय एवं 1 छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है. कहकशा परवीण 89.60 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. इसके अलावा रजिया परवीण व शोभा कुमारी ने 85 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, पूजा कुमारी ने 84.60 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा एवं बबली कुमारी ने 83.80 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है. वही जिले के हेरहंज प्रखंड में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है. इस वर्ष 42 छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. जिसमें सुनीता कुमार ने 89.40 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पहला, सुषमा कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, कंचन कुमारी ने 88.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा, दीपिका कुमारी ने 83.60 प्रतिशत अंक लाकर चौथा तथा अंकिता कुमारी ने 80.40 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पांचवा स्थान प्राप्त किया है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्राओ के बेहतर भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >