लॉकडाउन का पालन नहीं करनेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई

हैदरनगर/पलामू : हैदरनगर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने समेत संबंधित अन्य मामलों पर बीडीओ सह दंडाधिकारी राहुल देव ने पुलिस पदाधिकारियों और चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक की. दंडाधिकारी ने बताया कि अनावश्यक घूमने वाले लोगों, बाइक चालकों से पुलिस सख्ती से निबटेगी. उन्होंने अन्य राज्यों से विभिन्न गांव में आने वाले मजदूरों […]

By Prabhat Khabar | April 2, 2020 11:49 PM

हैदरनगर/पलामू : हैदरनगर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने समेत संबंधित अन्य मामलों पर बीडीओ सह दंडाधिकारी राहुल देव ने पुलिस पदाधिकारियों और चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक की. दंडाधिकारी ने बताया कि अनावश्यक घूमने वाले लोगों, बाइक चालकों से पुलिस सख्ती से निबटेगी. उन्होंने अन्य राज्यों से विभिन्न गांव में आने वाले मजदूरों के विषय में चिकित्सा पदाधिकारी से जानकारी ली. डॉ अशोक कुमार ने बताया कि दूसरे राज्यों से आये लोगों को उनके घर के अलावा पंचायत सचिवालयों में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है. उन पर स्वास्थ्य विभाग की लगातार नजर है. दंडाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले नागरिकों पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है. आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए समय निर्धारित किया गया है. बैठक में पुलिस निरीक्षक संजय रवि टोप्पो, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version